फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्रुखाबाद में एक तो लुधियाना में मिलीं दो किशोरी

Tue, 01 Apr 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव से एक साथ तीन किशोरियां बिना बताए घर से चली गई थीं। इनका पुलिस ने पता लगा लिया। एक फर्रुखाबाद तो दो लुधियाना में मिली हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 23 मार्च को दो बेटी अपनी एक सहेली के साथ ताजमहल देखने गई थी। अगले दिन 24 तारीख को बिना बताए ही तीनों घर से कहीं चली गईं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार किशोरियों की तलाश करने में जुट गई। थाना प्रभारी निधौली कलां संजय राघव ने बताया कि रविवार को एक किशोरी के फर्रुखाबाद और 2 के लुधियाना में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने फर्रुखाबाद से लाकर किशोरी को परिजन को सौंप दिया है। जबकि अन्य दो को लुधियाना से लाने के लिए टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें