फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट से नहीं कराया कार्य, प्रधानाध्यापिका को किया निलंबित

विज्ञापन
प्रावि का निरीक्षण करते पीडी डीआरडीए निर्मल कुमार द्विवेदी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में मिशन प्रेरणा एप के तहत 11 अधिकारियों का एक टास्क फोर्स गठन किया गया है जो हर माह पांच विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। टास्क फोर्स में शामिल मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के अधिकारियों ने शनिवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने कंपोजिट स्कूल में कंपोजिट ग्रांट से निर्माण कार्य न मिलने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा एप के तहत शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अजय प्रकाश ने विकास खंड निधौली कलां और शीतलपुर के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कंपोजिट विद्यालय विरामपुर में सीडीओ को कंपोजिट ग्रांट से कोई भी कार्य नहीं मिला। यहां तक साफ-सफाई से लेकर मल्टीपल हैंडवॉश का निर्माण तक नहीं कराया गया। क्लास में फर्श टूटा मिला। इस पर सीडीओ ने प्रधानाध्यापिका कामना जौहरी को निलंबित करने के लिए बीएसए संजय सिंह को निर्देश दिए हैं।
वहीं सीडीओ ने कंपोजिट विद्यालय निधौली कलां, प्रावि धौलेश्वर, बुडर्ऱा, सुन्ना, ततारपुर अब्बल, निधौली कलां में प्रावि गठुर्रा, जाटवपुरा आदि विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने विकास खंड शीतलपुर के प्रावि जीसुखपुर, पवांस और बागवाला, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने नगर क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बापू विद्या मंदिर, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटियाली गेट, इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल सर्वोदय आश्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित पाए गए। वहीं ऑनलाइन शिक्षण कार्य होते हुए पाया गया। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण निर्मल कुमार द्विवेदी ने विकास खंड सकीट के प्रावि सकतपुर, पूर्व प्रावि हीरापुर, इंगलिश मीडियम प्राइमरी स्कूल चिलासनी का निरीक्षण किया। इस दौरान मल्टीपल हैंडवॉश का निर्माण कार्य पूरा पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें