एटा। जिले में डिपो के स्थाई परिचालक ने बीते दिन चेकिंग स्टाफ से साथ मारपीट की थी। इसी को लेकर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। वहीं बुधवार को मेरठ की टीम ने अलीगंज रोड पर एक बस में 19 बेटिकट यात्री पकड़े थे। इस पर दोनों संविदाकर्मी चालक-परिचालकों को बर्खास्त किया गया है।
डिपो की बस आगरा व कासगंज मार्ग पर दौड़ती है। बृहस्पतिवार को बस कासगंज से आगरा जा रही थी। मिरहची में कासगंज के सहायक निरीक्षक संजय कुमार ने बस में टिकट की चेकिंग की। इस दौरान उनका विवाद परिचालक से हो गया। परिचालक बीरेश ने उनके साथ मारपीट कर दी। सहायक निरीक्षक ने इसकी रिपोर्ट मिरहची थाना में दर्ज कराई।
चेकिंग के दौरान निरीक्षक से मारपीट पर एआरएम मदनलाल ने परिचालक को निलंबित कर दिया। वहीं बुधवार को मेरठ की टीम द्वारा अलीगंज रोड पर डिपो की एक बस को चेक किया गया। जिसमें उन्हें 19 बेटिकट यात्री मिले। इसकी जानकारी आरएम को दी गई। आरएम ने संविदाकर्मी चालक संतोष कुमार व परिचालक अखिलेश की संविदा समाप्त कर दी।