फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बहनोेई पर बहन को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव राई में 16 सितंबर को महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। मामले में मृतका के भाई ने बहनोई सहित 5 लोगों पर बहन को खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है।गांव खेड़ा किशनी पुख्ता थाना उसहत जिला बदायूं निवासी समरपाल ने बताया कि 6 वर्ष पूर्व बहन श्रीदेवी का विवाह अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव राई निवासी मनोज के साथ किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ही बहनोई मनोज और ससुराली अतिरिक्त दहेज के लिए बहन को परेशान करने लगे। इस पर बहन मायके आ गई। लगभग डेढ़ माह पूर्व मनोज गांव आया और अलग रहने की बात कहकर श्रीदेवी को ले गया। इसके बाद श्रीदेवी को अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। श्रीदेवी ने प्रताड़ना की जानकारी परिजन को फोन कॉल से दी थी। 16 सितंबर की देर शाम राई गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कॉल कर सूचना दी कि श्रीदेवी की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जब हम लोग पहुंचे तो देखा कि उसका शव बेड के ऊपर साड़ी के फंदे से पंखे के कुंदे पर लटका हुआ था। आरोप है कि बहन को पति मनोज, सास देवी, ननद सोनी, चचिया ससुर रिंकू व एक अन्य व्यक्ति ने इतना प्रताड़ित किया कि श्रीदेवी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें