फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधि दिवस पर आचार्य विमल सागर को किया याद

Fri, 30 Dec 2016 12:28 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
समाधि दिवस पर आचार्य विमल सागर को किया याद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में गुरुवार को आचार्य 108 विमल सागर महाराज का 22वां समाधि दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने आचार्यश्री का पूजन किया। कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा जारी जैनाचार्य के डाक टिकट का विमोचन किया गया।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में अभिषेक पूजन के बाद आचार्य विमल सागर महाराज का संगीतमय पूजन विपिन जैन और अमित जैन के निर्देशन में संपन्न किया। इस मौके श्रावक-श्राविकाएं धार्मिक भजनों पर जमकर थिरके। इस मौके पर डाक अधीक्षक एटा मंडल एसआर दुबे और भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ ने आचार्य विमल सागर महाराज के डाक टिकट का विमोचन किया।

डाक अधीक्षक एसआर दुबे ने कहा कि डाक विभाग ने आचार्यश्री का टिकट जारी किया है, ताकि देश में उनकी ख्याति दूर-दूर तक फैले। उन्होंने लोगों को डाक विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जैन समाज के अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन, विमल सागर समिति के संजीव जैन संजू ने भी विचार व्यक्त किए। शाम को मंदिर में संगीतमय महाआरती और प्रशभनमंच का आयोजन किया गया। इस मौके पर संदीप जैन, सुनील बांदा, अरुण जैन अन्नू, अंकित जैन, रोबिन जैन, राजीव जैन बॉबी, विमल जैन, राजीव सुल्ली, मोना जैन, रजत जैन, नवनीत जैन, रिंकू जैन, मोनी जैन, नीरज जैन कूकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें