फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चोरी का विरोध करने पर की थी अचल सिंह की हत्या

Tue, 23 Jan 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव विन्नायक में 13 जनवरी की सुबह अचल सिंह उर्फ चिंटा की हत्या कर शव को कमरे में डाला गया था और बाहर से ताला लगाकर हत्यारोपी भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले का मंगलवार को खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर बताया कि 12 जनवरी की रात गांव का ही अशोक उर्फ बबलू उर्फ बल्ला चोरी करने के इरादे से अचल सिंह के कमरे में घुसा था। चोरी का विरोध करने पर अशोक ने अपने साथी अरविंद उर्फ नंदा के साथ मिलकर पिटाई की थी और गला दबाकर हत्या करके भाग गए थे। आरोपी अशोक को पुलिस ने मंगलवार को जरानी तिराहे के पास से सुबह करीब 8.45 बजे गिरफ्तार किया है।
अचल सिंह ने कुछ दिन पूर्व ही अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी आरोपियों को थी और जमीन का पैसा मृतक के घर पर ही रखा हुआ था। इसके चलते चोरी की योजना बनाई। आरोपियों से मृतक की मां की एक जोड़ी पायल, एक फोन और गला घोंटने वाला साड़ी का टुकड़ा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

-
पुलिस पर साजिशकर्ता को छोड़ने का आरोप
मृतक अचल सिंह के भाई संतोष सिंह ने पुलिस पर साजिशकर्ता को सांठ-गांठ कर छोड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस ने 4 दिन पहले गांव के ही रहने वाले व्यक्ति को पकड़ा था, उसने ही पूरी घटना का खुलासा किया। लेकिन सांठगांठ के चलते तीन दिन बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। जबकि लूटी गई रकम भी बरामद नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें