फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति को लेकर छोटे भाई को गोली मारने का आरोप, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती गोली से घायल देवेंद्र । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। संपत्ति को लेकर छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का आरोप घायल की पत्नी ने जेठ पर लगाया है। गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में परिजनों की ओर से भर्ती कराया गया, यहां हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला चोंचा बनगांव निवासी देवेंद्र सिंह (35) पुत्र नाथूराम गौड़ को सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे गोली मारी गई। घायल की पत्नी व चाचा रामस्वरूप जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों की ओर से प्राथमिक उपचार करने के बाद नाजुक हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी हेमलता का आरोप है कि जेठ ने पति को धमका कर जमीन अपने नाम करा ली है, इसका विरोध किया गया तो जेठ की ओर से कई धमकियां दी गईं। इसको नजरअंदाज कर दिया गया, मोहल्ला चोंचा बनगांव में दो मकान हैं। आरोप है कि दूसरे मकान पर जेठ ने हत्या करने के इरादे से पति को गोली मारी है। जिस संपत्ति को जेठ ने अपने नाम करा लिया है उसकी कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है, अब जेठ संपत्ति हड़पने के लिए हत्या पर उतारू हो गया है।
प्रभारी निरीक्षक (क्राइम) संजीव कुमार त्यागी का कहना है कि घायल की पत्नी की ओर से गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, घायल युवक देवेंद्र शराब पीने का आदी है और पारिवारिक कलह के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया है। अब तक कोई तहरीर भी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें