फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार में डालकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

Thu, 12 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में एक महिला ने जितेंद्र निवासी झावर थाना ढोलना जिला कासगंज सहित 4 लोगों के खिलाफ अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जितेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार में डाल लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह 15 फरवरी को किसी काम से एटा आई थी। अपने घर जाने के लिए रेलवे पुल तिराहा कासगंज रोड पर खड़ी थी। तभी यहां गांव झाबर निवासी जितेंद्र, मोहित, पुष्पेंद्र और भंवरपाल मिल गए। इन लोगों ने जबरन गाड़ी में डाल लिया और खिड़की व शीशे बंद कर लिए विरोध करने पर गालियां देते हुए मुंह बंद कर दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धक्का देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और भाग गए।
रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली नगर में पहुंची तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया। वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब थकहारकर न्यायालय की शरण ली है और अदालत के आदेश पर केस दर्ज कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और घटना की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें