फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धरना स्थल पर हमला कर घायल करने का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर में अमित गुप्ता निवासी 57 जनकपुरी नई दिल्ली ने सुजाता निवासी इमलिया थाना आशानंद जिला फर्रुखाबाद सहित 7 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि सुजाता से चल रहे केस के मामले में तारीख करने आए तो इन लोगों ने पार्किंग क्षेत्र में हमला बोलकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

अमित गुप्ता ने बताया कि 4 अप्रैल को बेटी इशिता गुप्ता और बेटा कुशल गुप्ता के साथ एटा की अदालत में तारीख के लिए आया था। लौटते समय जब धरना स्थल स्थित पार्किंग में अपनी कार के पास पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद सुजाता और राजेश गिरी ने 5 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। बुरी तरह से पीटते हुए बेटी और बेटे को जमीन पर गिराकर मारने लगे। बचाने का प्रयास किया तो चश्मा तोड़ते हुए कहा कि दोबारा तारीख पर आए तो जान से मार देंगे। इन लोगों ने पीटते हुए वीडियो भी अपने फोन में बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर परिवार को खत्म करने की धमकी दी। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें