घटना थाना मलावन के गांव बहादुरपुर की है। गांव निवासी अरजेश कुमार ने अकबरपुर निवासी मदनलाल, गुल्लन व दीपू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना के दौरान गहनता के साथ छानबीन की। थाना पुलिस के साथ ही सर्विलांस की टीम ने भी जांच में सहयोग किया।
इसके चलते मंगलवार को दो आरोपियों गुल्लन सिंह उर्फ शैलेंद्र और अजीत सिंह निवासी अकबरपुर को पुलिस ने हाईवे पर गांव मधूपुरा के पास से गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर मृतक के जूते भी बरामद किए गए हैं। वहीं रिपोर्ट में नामजद मदनलाल और दीपू की संलिप्तता नहीं पाई गई। इसलिए इनके नाम को विवेचना के बाद हटा दिया गया है।
एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मृतक महेश यादव आए दिन जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते थे। इसके कारण हम लोगों खुद को अपमानित महसूस करते थे। 19 सितंबर की रात को लगभग 10 बजे गुस्से में आकर गुल्लन व अजीत ने महेश को पीटा। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के कपड़े उतारकर शव को धान के खेत में फेंक दिया।