फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप

Sun, 11 Oct 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज कस्बे में 18 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में उसके पिता ने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि घर से करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर भी गायब हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी 10 अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे घर से लापता हो गई। आरोप है कि मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी अरविंद उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। घर में रखी सोने की दो अंगूठी, एक जंजीर और एक जोड़ी कुंडल भी गायब हैं। इनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। पिता ने बेटी और आरोपी की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस से शिकायत की। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें