गांव अरथरा स्थित हजारा नहर में डूबे युवक को तलाशने को नहर में कूदते गोताखोर। मौजूद क्षेत्रीय विध?
- फोटो : ETAH
एटा। गाय को नहर में पानी पिलाने जा रहे युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे युवक नहर में जा गिरा और पानी में डूबकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। देर शाम तक युवक का शव नहीं मिल सका है।
थाना पिलुआ के गांव नेहचलपुर निवासी गेंदालाल पुत्र केहरी सिंह रविवार देर शाम सात बजे गाय को नहर पर पानी पिलाने ले गया था। तभी अचानक सांड़ ने गाय पर हमला कर दिया। गाय को बचाने के लिए जब गेंदालाल ने प्रयास किए तो सांड़ उत्तेजित हो गया।
जान बचाने को भागा गेंदालाल नहर में जा गिरा और डूबकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार सुबह से ही पीएसी की रेस्क्यू टीम और लोकल गोताखोरों केई साथ रेस्क्यू आपरेशन शुरू करा दिया, लेकिन युवक के शव की तलाश नहीं कर पाए। अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू टीम को काम रोकना पड़ा है। मौके पर मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी और थाना प्रभारी पिलुआ अतुल राठौर भी काफी देर तक मौजूद रहे।