फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दिल्ली से लौट रहे हलवाई की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ के गांव गुलाबपुर के समीप ट्रक की चपेट में आने से हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में आगरा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना एका अंतर्गत गांव रुद्रपुर निवासी जादो सिंह (42) पुत्र फूल सिंह दिल्ली में हलवाई का काम करता था। शनिवार देरशाम वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव गुलाबपुर के पास ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। आगरा ले जाते समय जादो सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सर्रा भरा के पास शनिवार देरशाम कार की चपेट में आने से बाइक सवार गौरव पुत्र राजपाल निवासी नगला कमले थाना जैथरा घायल हो गया।
वहीं थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव मेंहुता निवासी आनंद कुमार पुत्र सुनील कुमार ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। कोतवाली नगर जीटी रोड स्थित डाक बंगलिया के पास रविवार दोपहर बाइक की चपेट में आने से राजकुमारी पत्नी जुगेंद्र पाल निवासी काशीराम कालोनी, पराग डेरी घायल हो गईं। घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें