फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मामा-भांजा सहित आठ घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में मामा भांजा सहित आठ लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव खबा निवासी भांजा शिवनाथ पुत्र राजभान सिंह और उसका मामा कल्लू पुत्र राजपूत सिंह बाइक पर सवार होकर गांव सिरोही होकर अपने गांव जा रहे थे। गांव सिरोही के निकट अचानक एक नीलगाय बाइक के सामने आ गई और नीलगाय से शिवनाथ की बाइक टकरा गई। हादसे में मामा-भांजा घायल हो गए।
इधर, कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित श्रीधाम कॉलोनी निवासी शैलेंद्र पुत्र सरोज कुमार सड़क किनारे रविवार देरशाम खड़ा था। तभी वह बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सराय बूले खां के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में हेमंत पुत्र बंगाली निवासी सराय बूले खां और दूसरे बाइक सवार बंटी पुत्र चंद्रपाल निवासी पटियाली गेट थाना कोतवाली नगर, गौरव पुत्र पुुरुषोत्तम निवासी शांती नगर थाना कोतवाली नगर घायल हो गए। वहीं अन्य हादसों में शिवकांत पुत्र रामसेवक निवासी मोहम्मदपुर थाना मलावन और दिलशाद पुत्र जमालुद्दीन निवासी बझेरा थाना अलीगंज घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें