फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में युवक और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेेत्रों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक और महिला की मौत हो गई। वहीं दो सगी बहनों समेत सात लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

काली नदी पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में अमित कुमार (38) पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला कंबोह थाना व कस्बा मारहरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक सवार दिलीप कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी बरथरी थाना बागवाला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमित का भतीजा गगन पुत्र चंद्रशेखर साथ में था, उसको हल्की चोटें लगी हैं।
पुलिस ने दिलीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे भर्ती कर लिया गया। वहीं थाना मलावन क्षेत्र स्थित आसपुर के निकट भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार कंचन (19) और पूजा (18) पुत्री अमर सिंह निवासी बृसिंगपुर थाना मलावन घायल हो र्गइं। उधर जैथरा के पास मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रोडवेज बस ने दंपती को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठे महिला विनीता (26) पत्नी कृतेश कुमार निवासी तालिमपुर खेरिया थाना बागवाला घायल हो गई, जब कि पति कृतेश और बेटा यदुवीर व ईशु उर्फ इंद्रजीत के हल्की चोटें आई थी। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम करीब तीन बजे महिला की मौत हो गई। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें