फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की तैयारियां कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में शुक्रवार को हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना में ईशन नदी पुल के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ लगा रहा था। वहीं दूसरी घटना में खेत से घर लौट रहा किसान किसी भारी वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां कस्बा के मोहल्ला गगनपुर निवासी निखिल उर्फ निक्की (18) के परिजनों ने बताया है कि वह अपने दोस्त कुनाल गुप्ता और रितिक गुप्ता के साथ सेन में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। तीनों लोग शुक्रवार की सुबह पांच बजे घर से दौड़ने के लिए निकले थे। ईशन नदी पुल के पास जब वे सड़क पर दौड़ लगा रहे थे तभी पीछे से बाइक सवारों ने निखिल को टक्कर मार दी।
इससे उसके सिर में गंभीर चोटें लग गईं। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान बाइक सवार घटना स्थल पर ही बाइक को छोड़कर भाग गए। वहीं थाना जलेसर क्षेत्र के गांव किसर्रा अमृतपुर निवासी किसान योगेश (35) पुत्र रामखिलाड़ी बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे खेत से लौट रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच किसी भारी वाहन की चपेट में आने से योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें