फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा और बारिश से गिरा अस्पताल का गेट

विज्ञापन
कासगंज के कोरोना अस्पताल का गिरा मुख्य द्वार का फाटक - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज (एटा)। शुक्रवार को तेज हवाओं के बीच काले बदरा बरसे। कुछ ही देर की बारिश और हवाओं से कोरोना अस्पताल के मुख्यद्वार का फाटक उखड़कर गिर गया। इससे कोरोना जांच को आए मरीज और तैनात सुरक्षाकर्मी बाल बाल बच गए। घटना के बाद लोगों के दहशत दिखाई दी। इसके अलावा कासगंज-एटा मार्ग पर तोरणद्वार टूटकर गिर गया। बारिश से निचली बस्तियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

दोपहर में काली घटा छाने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ क्षेत्रों में धूलभरी आंधी चली। इस बीच झमाझम बारिश होने लगी। जैसे ही बारिश हल्की हुई, कोरोना अस्पताल से जांच कराने के लिए कुछ लोग मुख्यद्वार से गुजरने लगे। द्वार के पास ही सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसी बीच तेज आवाज के साथ मुख्यद्वार पर लगा लोहे का गेट गिर पड़ा। मौजूद लोग बाल बाल बच गए।
इसके अलावा एटा रोड पर नदरई के पास मुख्यद्वार पर लगा तोरणद्वार भी तेज हवा ओर बारिश से टूटकर गिर पड़ा। यहां से भी वाहन गुजर रहे थे। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। बारिश में जनमानस की मुसीबत भी बढ़ाई। निचली बस्तियों में भी जलभराव हुआ। इससे लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन

बारिश खोल रही मजबूती की पोल
अस्पताल का मुख्यद्वार बारिश से गिरा। इससे दो दिन पहले ही सोरों रोड पर श्रीगणेश इंटर कॉलेज का मुख्यद्वार बारिश के दौरान गिर गया था। इसमें दबकर बालिका की मौत हो गई थी। अभी बारिश की शुरूआत ही हुई है। ऐसे में नवनिर्मित भवनों के निर्माण की पोल खुलकर सामने आने लगी है।
- मुख्यद्वार पर लगा लोहे का गेट काफी भारी है। तेज हवा और बारिश से गेट गिर गया। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है - डॉ. राजकिशोर, सीएमएस, कोरोना अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें