फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर शिकोहाबाद रोड स्थित चौराहा के पास मंगलवार की रात करीब आठ बजे तेज गति से आ रहे ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे टक्कर मार दी। इसमें देवेंद्र निवासी इब्राहिमपुर नगरिया थाना रिजोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रत्नेश, कौशल, श्याम सुंदर, प्रेम शंकर निवासी इब्राहिमपुर नगरिया घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रत्नेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट भरी हुई थी और चौराहा के पास खड़ी थी तभी ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्राली पर सवार मजदूर घायल हुए हैं जबकि चालक की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें