फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एबीवीपी का राष्ट्र निर्माण में विशेष योगदान

Sat, 10 Jan 2026 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
निधौली कलां में कार्यकर्ताओं से बात करते एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी। स्रोत संग
विज्ञापन
निधौली कलां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी शनिवार को कस्बे में आए। बैठक कर कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन का विशेष योगदान है। राष्ट्र हित में काम करने वाला एबीवीपी विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत है।
विज्ञापन



संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन का उद्देश्य छात्र हित, राष्ट्र पुनर्निर्माण के लिए काम करना, शिक्षा में सुधार, छात्रों के अधिकारों की रक्षा, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना है। एबीवीपी सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर हमेशा सक्रिय रहता है। हिमांशु लोधी ने कहा कि संगठन छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कस्बे में आने पर उज्जवल गुप्ता ने संगठन मंत्री का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अर्पित कौशिक, अमन वर्मा, अनिल कुमार, अंतू, योगेश ठाकुर, अनुभव गुप्ता, मोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें