फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर कपड़े और नकदी चोरी

Sat, 10 Jan 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा मरथरा में अज्ञात लोगों ने सराफा की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और कपड़े चोरी कर लिए। लॉकर न टूट पाने से सोने-चांदी का सामान बच गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मरथरा निवासी संजय कुमार ने बताया कि सराफा और रेडीमेड कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार की शाम को दुकान अच्छी तरह से बंद करके गए थे। शनिवार की सुबह आकर देखा तो ताले टूटे हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी और दुकान के अंदर जाकर देखा। पता चला कि अज्ञात लोग कपड़े और नकदी चोरी कर ले गए हैं। तिजोरी का ताला नहीं तोड़ पाए। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को निकलवाकर चोरी करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें