फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने आयोजित की प्रदर्शनी

Fri, 04 Dec 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शील विंग के द्वारा सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रदर्शनी की आयोजन किया गया। इसमें भारत के पूर्वोत्तर राज्यों एवं उत्तरांचल की संस्कृति एवं जीवनशैली की जानकारी छात्रों को दी गईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रामशरण मिश्र ने कहा कि भारत के हरेक हिस्से में अलग-अलग संस्कृति है। विभिन्न संस्कृतियां ही भारत की पहचान हैं। हमें अपने साथ-साथ अन्य संस्कृतियों एवं उनके जीवन के बारे में जानना चाहिए। एबीवीपी की प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। उनका यह प्रयास काफी सराहनीय है। जिला संयोजक विकास यादव ने कहा कि हम अपने अपने साथ दूसरे राज्यों की संस्कृतियों से भी परिचित हों। तभी हम पूरे भारत से परिचित हो सकेंगे। छात्रों को प्रदर्शनी के माध्यम से पूर्वी राज्यों एवं उत्तरांचल के बारे में जानने का मौका मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सचिव कुलदीप प्रतिहार, नगर आंदोलन प्रमुख अमन यादव, वरुण माहेश्वरी, सत्यमेव यादव, नितिन, हिमांशु कुमार, मनीष भारद्वाज, नरेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें