फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से गाली-गलौज, आरोपी को छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर 11 फरवरी को एक पक्ष ने विरोध किया तो दूसरे पक्ष ने पिटाई कर घायल कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस के साथ भी गाली-गलौज की गई। इस दौरान पकड़े गए आरोपी को लोगों ने पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। घटना को राजनीतिक रूप देने की भी कोशिश की गई। घटना का एक वीडियो शनिवार देरशाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित पक्ष ने पिता-पुत्रों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव अंगदपुर निवासी पंकज कुमार का आरोप है कि 11 फरवरी की देरशाम गांव के ही प्रतापभानु उर्फ राकेश, इसका पुत्र टिंकू, अजीत और पुत्री रूबी ने ट्रैक्टर घर के दरवाजे के सामने खड़ा करने के विरोध को लेकर लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस को वारदात की जानकारी दी। वहां पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान महिलाएं व अन्य लोग एकत्रित होकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच आरोपी को छुड़ा लिया।
किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया जो बाद में वायरल हो गया। इस मामले में एक पक्ष का सपा और दूसरे पक्ष का बसपा प्रत्याशी समर्थन करने लगे और मामला राजनीतिक हो गया। पुलिस ने अपनी ओर से अभद्रता का कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। थाना प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि गांव अंगदपुर में पुलिस एक एनसीआर के मामले में जांच करने गई थी। एक आरोपी को पकड़ा जो किसी तरह छूटकर भाग गया। पुलिस से अभद्रता का मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें