आसिफ और धर्मवीर ने जीती कुश्ती
- फोटो : Amar ujala
एसबीआर इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित दंगल में जनपद के पहलवान हाथरस के पहलवानों पर भारी पड़े। पहलवानों ने अपने दांव पेच से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। विजेता पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विधायक नजीबा खान जीनत व पैक्सफेड की डायरेक्टर नाशी खान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। सहावर के आसिफ एवं हाथरस के बंटी के मध्य कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों के मध्य 15 मिनट तक जोर आजमाइश हुई। आसिफ ने आखिर में बंटी को पटखनी देकर जीत हासिल कर लोगों की वाहवाही लूटी। पटियाली के धर्मवीर ने हाथरस के अरुण को हराकर जीत हासिल की। एक अन्य कुश्ती में हाथरस के शीलू सहावर के सतीश को हराकर जीत हासिल की। विजेता रहने वाले पहलवानों को पुरस्कार प्रदान किया गया। रैफरी की भूमिका राजे पहलवान और अलीदराज ने निभाई। इस मौके सिंटू मिश्रा, अमर दुबे , राहुल गुप्ता, अंकित तिवारी, हशमत अली, आमिर अली, हिकमत फारूकी, मुईश कुरैशी, अभयप्रताप, हलीम अंसारी आदि मौजूद रहे।