फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाइयों के विवाद में बीच-बचाव करने आई युवती सरिया लगने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव भदुइयामठ में भाइयों के बीच हुए विवाद को शांत कराने को हस्तक्षेप कर रही युवती सरिया लगने से घायल हुई है। घायल युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शादी समारोह से दो दिन पहले हुए विवाद से परिवार, रिश्तेदार और गांव में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव भदुइयामठ में राजू के परिवार में 25 अप्रैल को शादी है जिसकी तैयारी को लेकर परिवार के सभी सदस्य व्यस्त हैं। शादी में फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव धर्रा से प्राची पहले से आई हुई थी। शादी की तैयारी के संबंध में राजू, प्राची और अन्य परिजन बृहस्पतिवार को अलीगंज से खरीदारी करके वापस घर पहुंचे थे। खरीदारी करके पहुंचने पर राजू का अपने भाई से विवाद होने लगा।
चूंकि दोनों भाइयों में पहले मनमुटाव था इसलिए विवाद ने तूल पकड़ लिया। गुस्साए दोनों भाई एक-दूसरे पर लाठी और सरिया लेकर हमलावर हो गए। यह देख प्राची बीच-बचाव करने लगी इसी दौरान सरिया लगने से उसका सिर फट गया। प्राची के सिर से लहू बहते देख परिवार में भगदड़ मच गई, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल प्राची को अलीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शादी से दो दिन पहले हुए विवाद से परिवार, रिश्तेदार और गांव में खलबली मच गई है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें