फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हाईस्कूल...87.34% परीक्षा परिणाम से झूमे विद्यार्थी, पिछले साल से 0.10% की मामूली वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया। हाईस्कूल में जिले के 87.34 प्रतिशत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम देखकर छात्र खुशी से झूम उठे। स्कूलों से लेकर घरों में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

बोर्ड ने बुधवार को ही परिणाम की सूचना जारी कर दी थी। बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे परिणाम का समय दिया गया था। इसे लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्साह और बेचैनी थी। 4 बजते ही वह अपने मोबाइल, टीवी, कंप्यूटर आदि पर परिणाम की घोषणा का इंतजार करने लगे। परिणाम जैसे ही जारी हुआ अपना रोल नंबर डालकर विद्यार्थियों ने अंक देखना शुरू किए।
अच्छे अंक देख खुशी का ठिकाना न रहा। जिले में इस बार 29694 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 27383 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। 23915 उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.24 प्रतिशत रहा था। इस बार 0.10 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 87.34 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले में टॉपर श्री निवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शालिनी रहीं। उन्होंने सर्वाधिक 94.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। श्री मुन्नी देवी इंटर कॉलेज धुमरी की वर्तिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं। उन्हें 94.50 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। एमआरएस इंटर कॉलेज जैथरा के छात्र आयुष कुमार और आरडी साइंटेफिक इंटर कॉलेज जैथरा की छात्रा वैष्णो संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 93.50 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें