फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कमरे में बंद कर युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 22 Feb 2026 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक गांव निवासी महिला ने थाना मारहरा में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने 19 वर्षीय बेटी को कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित युवती की मां ने थाना मारहरा में विकास और सचिन निवासी गांव गोकनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लिखा है कि 21 फरवरी को आरोपी 19 वर्षीय बेटी को मकान के ऊपर वाले कमरे में ले गए। वहां कमरे में बंद करके सामूहिक दुष्कर्म किया।
बेटी ने विरोध किया तो उसके मुंह को पकड़ कर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें