जलेसर। क्षेत्र के गांव हसनगढ़ में पुरानी रंजिश के कारण तीन युवकों ने एक युवक पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने तीन हमलावरों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हमले में घायल हसनगढ़ गांव के युवक मनोज ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह गांव की एक दुकान पर सामान लेेने जा रहा था। रास्ते में गांव के रामवीर, कालू, आकाश पुरानी रंजिश के कारण उससे गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए रामवीर ने चाकू से प्रहार किया जो उसकी आंख के पास जा घुसा।
मौके पर मनोज के परिजन के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। गंभीर हालत में मनोज को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद