फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आकर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
लालू फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के धौलेश्वर के पास अज्ञात वाहन की चपेट से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

लालू पुत्र हरी सिंह (20) निवासी जिमिसपुर जिला हाथरस दो दिन पहले अपनी बहन के यहां गदनपुर आया था। बुधवार को अपने गांव बाइक से वापिस जा रहा था। तभी धौलेश्वर के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत बताते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। चाचा दिनेश ने बताया कि अलीगढ़ में एक से दूसरे अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए एटा मुख्यालय पर पहुंचे। यहां थाने में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें