फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपंजीकृत किसानों को धान का बीज बेचकर प्रति किलो 27 रुपये का गोलमाल

Mon, 02 Jun 2025 09:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक कार्यालय पर धान का बीज लेने के लिए बाहर खड़े किसान। - फोटो : उपकृषि निदेशक कार्यालय पर धान का बीज लेने के लिए बाहर खड़े किसान।
विज्ञापन
एटा। जिले को इस बार धान की उन्नत किस्मों का 1600 क्विंटल अनुदानित बीज उपलब्ध कराया गया है जो पंजीकृत किसानों को अनुदान राशि काटकर बिक्री किया जाना है लेकिन इसमें गोलमाल चल रहा है। पूरा मूल्य वसूलकर अपंजीकृत किसानों को बीज बेचा जा रहा है। इसमें प्रति किलो 27 रुपये का गोलमाल कर्मचारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून नजदीक आने पर धान की पौध की तैयारी चल रही है। ऐसे में बीज के लिए किसानों में मारामारी की स्थिति है। अभी से किसान धान के बीज के लिए केंद्रों पर कतार लगाकर खड़े हुए हैं। बीज लेने की जल्दी में निर्धारित मूल्य की तरफ भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपकृषि निदेशक कार्यालय पर सोमवार को तमाम किसान धान का बीज लेने के लिए कतार में लगे हुए थे। सरकार ने इस बार बीज के दाम 63.5 रुपये प्रति किलो तय किए हैं जो केवल पंजीकृत किसानों के लिए है।
अनुदान काटने के बाद 38 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज दिया जाना है लेकिन विभाग में कर्मचारियों की मिलीभगत से गैर पंजीकृत किसानों को भी चोरी-छिपे बीज बेचा जा रहा है। उनसे 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दाम ऐंठे जा रहे हैं। शंका यह है कि पंजीकृत किसानों के खाते में ही इस बीज की एंट्री कर अनुदान की राशि से जेबें भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

धान का बीज लेने के लिए आए थे, यहां पर 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज मिला है। जबकि पंजीकृत किसानों को 38 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया गया है। -मोहर सिंह, बदरिया
धान का बीज लेने के लिए आए थे, पंजीकरण नहीं होने की वजह से हमें 65 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बीज दिया गया है। पता होता तो पहले पंजीकरण करा लेते। -कुंवरपाल, मुबारिकपुर
इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। उपनिदेशक कृषि से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें