फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ईशन नदी पर श्रमदान कर रहा युवक हुआ घायल

Mon, 02 Jun 2025 09:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
श्रमदान के दौरान घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : श्रमदान के दौरान घायल युवक का मेडिकल कॉलेज में उपचार करता स्वास्थ्य कर्मी।
विज्ञापन
एटा। ईशन नदी को पुनर्जीवित कराने के उद्देश्य से ईशन बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अखिल भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों की अगुवाई में लोग श्रमदान कर रहे हैं। सोमवार को श्रमदान कर रहा एक युवक घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में इसका इलाज कराया।
विज्ञापन

अभाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने बताया कि सोमवार को सुबह हल्की बारिश में भी 12 से अधिक संख्या में लोगों ने ईशन नदी पर अरथरा पुल के पास पहुंचकर कर श्रमदान किया। इस दौरान फावड़ा फिसलने की वजह से अंकित चौहान निवासी अरथरा के पैर में चोट लग गई।
उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराकर इलाज कराया। इसके बाद फिर श्रमदान किया गया।हरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ विष्णु चौहान, जितेंद्र चौहान, जफरुद्दीन, अर्जुन सिंह, गोविंद सिंह, हर्ष चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें