फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्टअटैक से युवक की मौत ओपीडी में रही मरीजों की भीड़

Tue, 24 Jun 2025 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को 2000 से अधिक मरीजों की भीड़ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पहुंची। बुखार, उल्टी दस्त और पेट दर्द समेत त्वचा के मरीजों की कतारें लगी रहीं। वहीं, हार्टअटैक से एक युवक की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सुबह 5:30 बजे अमरपाल (40) निवासी नगला मोई थाना देहात कोतवाली को लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साढू प्रेमवीर ने बताया कि घर पर अमरपाल के सीने में अचानक तेजी से दर्द उठा। तुरंत उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाए, लेकिन जान नहीं बच सकी। उधर, मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन विभाग में बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द के करीब 700 मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे। डॉ. कासिफ ने बताया कि मसालेदार भोजन खाने की वजह से उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं।
वहीं, त्वचा विभाग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। यहां 600 मरीजों को उपचार दिया गया। फंगल, खुजली, दाद, सफेद दाग समेत अन्य बीमारी के मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सामान्य वार्ड में बुखार समेत अन्य बीमारी के करीब 20 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें