फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वॉशिंग मशीन के करंट से युवक की गई जान

Fri, 13 Mar 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दस्तमपुर में वाशिंग मशीन में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

आकाश (24) पुत्र पूरन निवासी नगला शीतल शुक्रवार को सुबह करीब 11ः00 बजे अपने घर पर वाॅशिंग मशीन में कपड़े धो रहे थे। इसी दौरान वाॅशिंग मशीन में करंट दौड़ गया। इससे आकाश करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। घटना के बाद परिजन ने आनन-फानन में युवक को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। भाई ललित कुमार ने बताया वह नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। होली से दो दिन पहले ही अपने गांव आया हुआ था। मृतक के परिवार में पत्नी और करीब एक साल की बच्ची है। थाना कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें