फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हलवाई पर घर में घुसकर पीटने का आरोप

Fri, 13 Mar 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नूहंखास में होली पर लगे मेले में हुए विवाद पर हलवाई और उसके साथियों ने घर में घुसकर गांव के रामवीर की पिटाई कर दी। रामवीर ने थाने में दी तहरीर में बताया होली पर गांव में छह मार्च को मेला लगा था, इसमें पड़ोस के नगला चंदन निवासी वीरेश ने मिठाई की दुकान लगाई थी। मेले में वीरेश शराब के नशे में लोगों से अभद्रता कर रहा था, इस पर रामवीर ने उसको टोकते हुए मेले से बाहर कर दिया। इस पर वीरेश और उसके साथियों ने घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी ने बताया दस मार्च को मिली तहरीर की जांच कराकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें