फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू पीड़ित मिली महिला, दो हजार मरीजों ने लिया उपचार

Thu, 06 Nov 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में डेंगू पीड़ित एक मरीज मिला सामान्य वार्ड में भर्ती कर उसे उपचार दिया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में डेंगू को लेकर हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित मरीज के इलाके में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए रवाना हुई। वहीं मेडिकल कॉलेज में 2000 से अधिक मरीजों को विभिन्न बीमारियों का उपचार दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में भर्ती रानी देवी (32) निवासी जीसुखपुर ने बताया कि 10 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही निजी क्लीनिक पर दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सक सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दे रहे है।

मेडिकल कॉलेज में विभिन्न बीमारियों को लेकर 2000 से अधिक मरीजों ने पर्चे बनवाए। वहीं मेडिसिन विभाग में करीब 650 मरीजों ने सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से संबंधित बीमारियों का उपचार लिया। चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई। वहीं करीब 30 गंभीर मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती किया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें