फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गोदभराई करने जा रही महिला की हादसे में मौत, बेटा घायल

Fri, 06 Feb 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सकीट–औंछा मार्ग पर करमचंदपुर के पास बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 65 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव इशारा पूर्वी निवासी जितेंद्र ने बताया कि मां सावित्री देवी के साथ बाइक से कस्बा औंछा में एक गोद भराई की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही बाइक सकीट–औंछा मार्ग पर गांव करमचंदपुर के पास पहुंची। तभी सकीट की ओर से आ रही बस से उनकी टक्कर हो गई। इसकी वजह से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सावित्री देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल जितेंद्र का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि सकीट–औंछा मार्ग पर बस और बाइक की टक्कर में बाइक पर बैठी महिला की मौत हुई है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें