एटा। रसोई में खाना बनाते समय आग की चिंगारी उठी, जो पास में रखे पेट्रोल में छू गई। जिसके चलते खाना बना रही महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कासगंज जनपद के अमांपुर थानांतर्गत गांव सूरतपुर में बुधवार सुबह यह हादसा हुआ। अमर सिंह ने बताया कि पत्नी नीलम रसोई में खाना बना रही थी। उसी समय चूल्हे से एक चिंगारी उठी जो कि पास में ही बोतल में रखे हुए पेट्रोल में जा लगी। जिसके चलते कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
भयंकर आग की लपटों की चपेट में आकर नीलम बुरी तरह से झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे और देखा तो नीलम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमापुर आए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज एटा रेफर कर दिया। यहां उसका बर्न वार्ड में उपचार चल रहा है।