जलेसर। एसडीएम, सीओ और आबकारी टीम ने मंगलवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। हिदायत दी कि अगर किसी ने तय मूल्य से अधिक लिया तो कार्रवाई की जाएगी। आबकारी निरीक्षकों ने बार कोड से शराब की बोतल की गुणवत्ता भी चेक की।
आगरा अड्डा चौराहे पर स्थित दुकान के स्टाॅक रजिस्टर, ब्रांड व बार कोड को स्कैन करके देखा। उसके बाद देसी शराब की दुकान पर चेकिंग की। एसडीएम भावना विमल ने सेल्समैनों को चेतावनी दी कि प्रिंट रेट से ज्यादा पर शराब बेचने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। निधौली कलां चौराहा स्थित देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों पर चेकिंग की। एसडीएम ने बताया कि कुछ जगह गंदगी मिली, इस पर साफ सफाई रखने के निर्देंश दिए हैं। सीओ नीतिश गर्ग, तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम, थाना प्रभारी सुधीर सिंह राघव, आबकारी निरीक्षक विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।