फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बालू से भरा ट्रॉला घनी आबादी में पलटा, हादसा टला

Tue, 05 Dec 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। नगर में बदरपुर में बालू से भरा ट्रॉला पलटने से एक बड़ा हादसा घनी आबादी में होने से टल गया। ट्रॉला उठाने के लिए दो क्रेनों का सहारा लिया गया। इसके बाद किसी तरह से सीधा किया जा सका।
विज्ञापन

कस्बा के सकीट औंछा मार्ग पर चंबल गिट्टी की दुकानें स्थित हैं। वहीं एक दुकान पर चंबल बालू से भरा ट्रॉला खाली करने के समय चालक से नीचे उतर कर पलट गया है। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। क्योंकि साइड में हेल्पर गाड़ी को आगे पीछे करने को संकेत दे रहा था। जब कि बराबर में ही एक मकान भी बना हुआ है। ट्रॉला पलटते देख हेल्पर दूर भाग गया। अगर थोड़ी देर हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं पास ही मकान की दीवार लगी हुई थी अगर ट्रॉला दीवार में लग गया होता तो मकान भी क्षतिग्रस्त हो सकता था। गनीमत रही कि केवल ट्रॉला पलटने से कोई हादसा नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें