फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत पर सो रही किशोरी के लगी गोली, हालत नाजुक

Wed, 07 May 2025 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव भगीपुर में मंगलवार की देर रात 15 वर्षीय किशोरी को गोली लग गई। जिस समय गोली लगी, किशोरी छत पर सो रही थी। मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भगीपुर निवासी आर्यन ने बताया कि मंगलवार रात के समय घर के अधिकांश लोग छत पर लेटे हुए थे। तभी एक गोली बहन कौशिकी के पेट में आ लगी। उसकी चीख सुनकर हम लोग नींद से जागे तो देखा बहन लहूलुहान अवस्था में पड़ी हुई है। बहन को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सक ने उपचार किया। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कर दिया गया है।
आर्यन ने बताया कि पता नहीं कहां से आकर गोली लगी है, जिससे बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि घटना के संबंध में सूचना मिली है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। जो भी तथ्य निकाल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें