फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज धमाकों के साथ बिजली केबल जलने से बाजार में भगदड़

Mon, 02 Feb 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे से गुजरे मुख्य अलीगंज मार्ग पर नेहरू नगर की बिजली आपूर्ति को लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर की केबल में आग लगने से भगदड़ मच गई। आग लगने पर केबल में धमाके होने पर नेहरू नगर की बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रही।
विज्ञापन

कस्बे के नेहरू नगर में अलीगंज मार्ग पर रखे बिजली ट्रांसफॉर्मर की केबल में रविवार की सुबह करीब दस बजे आग लग गई। आग लगने पर केबल धमाके के साथ जलने लगी। उस समय बिजली आपूर्ति सुचारू थी, केबल के पास से गुजरी अन्य केबल के आपस में टकराने से तेज चिंगारी से सड़क पर भगदड़ मच गई। आग बुझने पर स्वत: ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
जानकारी पर पहुंचे विद्युतकर्मियों ने बताया जांच के बाद ही नुकसान का आंकलन हो सकेगा। विद्युत कर्मियों के लगातार प्रयास करने पर शाम चार बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। लगातार छह घंटे आपूर्ति बंद होने पर नेहरू नगर के करीब दो हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह के समय आग लगने पर प्रभावित क्षेत्र में पानी की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें