फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराया ऑटो, महिला की मौत

Mon, 02 Feb 2026 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फाइल फोटो सुमन देवी - फोटो : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक डाॅ. डीएन चौधरी।
विज्ञापन
एटा। गांव मसूलिया निवासी महिला अपने मायके फर्रुखाबाद गई थी। वहां से शनिवार की शाम बेटी के साथ ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। रास्ते में अनियंत्रित होकर ऑटो विद्युत खंभे से टकरा गया। इसकी वजह से महिला की मौत हो गई और बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन

थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव मसूलिया निवासी अनिल कुमार ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी सुमन देवी (40) गांव में ही सार्वजनिक शौचालय पर केयरटेकर थी। मायके फर्रुखाबाद के मोहल्ला टटिया गई थी। वहां से शनिवार की शाम बेटी शिवानी के साथ लौट रही थी। अलीगंज आकर यहां से एक ऑटो में बैठकर गांव लौट रही थी। रास्ते में गांव जटौराभान के पास ऑटो पहुंचा तो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े विद्युत खंभे से जा टकराया।
इस दुर्घटना में सुमन देवी और बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सुमन देवी को मृत घोषित कर दिया और शिवानी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें