फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिरा

Tue, 09 Jun 2026 02:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मिरहची क्षेत्र में नहर में गिरा ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
मिरहची। सिरसा टिप्पू के पास सोमवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर नहर में चला गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने चालक और ट्रैक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गांव बहादुरपुर निवासी चालक कौशल ने बताया कि वह ट्रैक्टर को धुलवाने के लिए एटा जा रहा था। उसके साथ गांव के दो युवक और थे। सिरसा टिप्पू के मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधा नहर में चला गया। नहर की पक्की पटरी के कारण ट्रैक्टर रुका नहीं और नहर के बीच पानी में पहुंच गया। हादसे को देखकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंचे। चालक और उसके अन्य साथी बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने रस्से से ट्रैक्टर को बांधकर अन्य ट्रैक्टरों की मदद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

-
हादसे में चाचा-भतीजे घायल
अलीगंज। गांव मितौलिया निवासी प्रेमपाल, अपने भतीजे लक्ष्मण के साथ रामनगर में एक पारिवारिक दावत में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात रविवार की रात करीब 10 बजे जैसे ही उनकी बाइक पेट्रोल पंप के निकट पहुंची, तभी कायमगंज की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सवार दूर जा छिटके। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया गया। प्रेमपाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें