फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिल्सड़ पछायां में घर में चौथी बार निकला सांप

Wed, 01 Oct 2025 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
​गांव बिल्सड़ में रेस्क्यू किया गया सांप। संवाद
विज्ञापन
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव बिल्सड़ पछायां निवासी शिवांग के घर में मंगलवार रात चौथी बार सांप निकला। जीव जंतु कार्यकर्ता मिलन पांडेय और उनके साथी शरद पांडेय ने इसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन


शिवांग की मां प्रभा देवी मंगलवार की रात करीब 9 बजे घर में नल पर पानी भरने पहुंचीं तो सर्प की फुफकार सुन डर गई। उनके चीखने पर अन्य लोग पहुंचे। वहां करीब तीन फीट लंबा सांप देख परिवार के सभी सदस्य डर गए। वन विभाग की टीम से संपर्क किया। काफी देर तक किसी के न आने पर गांव के जीव जंतु कार्यकर्ता मिलन पांडेय और शरद पांडेय वहां पहुंचे। दोनों युवकों ने रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया। मिलन ने बताया कि इस प्रजाति के सर्प काफी जहरीले होते हैं। रेस्क्यू करने के बाद इसे गांव के बाहर जंगल में छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें