फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बेड पर सो रही बालिका को सांप ने डसा

Sat, 10 Oct 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला मेवाती में परिजन के साथ बेड पर सो रही एक बालिका को सांप ने डस लिया। बालिका को गले पर डसने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बालिका को गंभीर हालत में सैफई के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मेवाती में मुमताज के घर में शुक्रवार की रात को परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। मुमताज की दस वर्षीय बेटी माहिरा बेड पर सो रही थी। रात में अचानक माहिरा ने आवाज देकर पिता को बुलाया। बेटी की आवाज सुन पहुंचे पिता ने लाइट ऑन की तो बेड पर सांप को देखकर उनके होश उड़ गए।
माहिरा ने बताया सांप ने उसको कान के नीचे गर्दन पर डसा है। इसपर परिवार और पड़ोसियों में खलबली मच गई। बेटी को लेकर परिजन सामुदायिक केंद्र पहुंचे यहां से मेडिकल कॉलेज आए। गंभीर हालत में बालिका को सैफई भेजा गया है जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें