फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सात साल के बच्चे को उठाकर जमीन पर पटका, हाथ टूटा

Fri, 09 Feb 2024 06:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के एक गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करना महिला को भारी पड़ गया। आरोपी ने विरोध करने वाली महिला के सात साल के बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, इसकी वजह से बच्चे का हाथ टूट गया। मां को भी पीटा गया। पीड़िता ने सीओ के आदेश पर गांव के ही 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बछेपुरा निवासी राजवती पत्नी किशन सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 31 जनवरी की शाम करीब 7 बजे घर पर ही खाना बना रहीं थीं, तभी गांव का ही करन सिंह शराब पीकर दरवाजे पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, इसका विरोध किया तो उसको पीटा जाने लगा। 7 साल का बेटा महेश ने पिटता देखा तो आकर लिपट गया। इस पर करन सिंह ने बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, इसकी वजह से हाथ टूटा गया। इसके बाद करन सिंह ने अपने परिवार के मनीष, विवेक, अजीत, प्रेम सिंह, राकेश और जसोदा को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से पीटा और सिर में चोट आईं। चीख पुकार पर बचाने आए परिवार के लोगों को भी पीटा गया। इसके चलते उनको भी चोटें आई हैं।
आरोप है कि वारदात वाले दिन ही थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तब 3 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी गई। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें