फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिल्ली से बाइक पर आ रहे कबाड़ा व्यापारी की हादसे में मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा के गांव पटसुआ निवासी एक व्यक्ति दिल्ली में कबाड़ का काम करता है। मंगलवार को बाइक से घर वापस आ रहा था। पिलुआ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव पटसुआ निवासी किशन कुमार ने बताया कि चाचा राधाकृष्ण (45) दिल्ली में रहकर कबाड़ का काम करते थे। मंगलवार को वह बाइक से गांव आ रहे थे। जैसे ही पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव सिहोरी पिपहरा मोड़ के पास पहुंचे, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी, जब तक पुलिस पहुंची उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस आए। थाना प्रभारी पिलुआ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें