एटा। बीते सोमवार को लखनऊ से आई टीम ने एटा डिपो की बस की जांच की थी। इस दौरान उन्हें 52 यात्री बेटिकट मिले थे। इस पर एटा व फर्रुखाबाद के एआरएम और चार टीआई को निलंबित कर दिया गया था। वहीं चालक-परिचालक को भी बर्खास्त किया गया था। इसको लेकर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. राजशेखर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैें कि मामले में दोषी अफसर और कर्मचारी से नुकसान हुए राजस्व की वसूली की जाए।
मामले के जांच अधिकारी एवं आरएम इटावा दीपक चौधरी ने बताया कि एमडी ने संबंधित अधिकारियों को प्रवर्तन के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने की चेतावनी दी है। वहीं, एटा डिपो की बस में 52 यात्रियों के बेटिकट पकड़े जाने के मामले में दोषियों को नहीं बख्शने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निगम को जो राजस्व की हानि हुई है, वह दोषियों से वसूली जाएगी। अधिकारियों से अलीगढ़, आगरा व मथुरा सहित अन्य क्षेत्रों की जानकारी कराने को कहा गया है।