फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लड़का देखकर लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

Mon, 24 Feb 2025 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक परमसुख का फाइल फोटो - फोटो : मृतक परमसुख का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतक साढ़ू की बेटी के लिए लड़का देखने जा रहा था।
विज्ञापन

गांव नगला गोकुल थाना जसराना जिला फिरोजाबाद निवासी कालीचरन ने बताया कि रविवार को भाई परमसुख (62) अपने साढ़ू मोहर सिंह की बेटी के लिए लड़का देखने गए थे। उनके साथ साढ़ू और उनका बेटा सोनू निवासी अवंतीबाई नगर कोतवाली नगर एक ही बाइक पर थे। मैनपुरी जिले के गांव नौठा में लड़का देखने के बाद लौट रहे थे।
थाना व कस्बा मलावन के पास पहुंचते ही हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर तीनोें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने परमसुख को मृत घोषित कर दिया। बताया कि परमसुख खेती करके गुजारा करते थे और 3 भाइयों में दूसरे नंबर के थे। मोहर सिंह और सोनू को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटनाओं में महिला सहित 5 लोग घायल
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। करन और प्रिंस निवासी देवपुरा थाना मलावन, प्रदीप निवासी बरथरी और ललित निवासी जलालपुर थाना बागवाला के साथ ही इंद्रवती निवासी राधा विहार थाना कोतवाली नगर का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें