कस्बा अलीगंज में निकलती गोगा जाहरवीर बाबा की भव्य निशान यात्रा। संवाद
अलीगंज। गोगा जाहरवीर बाबा की निशान यात्रा में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। करीब 20 फीट ऊंचे निशान के साथ निकली यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए फतेहगढ़ के लिए रवाना हुई।
यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला गुलाम हुसैन से हुआ। श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए मातादीन चौराहा, किला रोड, बंगला, मनिहार मोहल्ला और राधाकिशन मोहल्ला होते हुए पड़ाव स्थल पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालु बाबा का निशान लेकर फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ के लिए रवाना हुए। आयोजक संतोष भगत ने बताया कि मोहल्ला गुलाम हुसैन में गोगा जाहरवीर बाबा की मूर्ति स्थापना की भी तैयारी है। आयोजन में रामपाल, पवन, राजेश, राम प्रवेश, राजा, कमल, अतुल, पायल, प्रियंका, काजल, रामनदिनी, रामधनी, चांदनी ने भी सहयोग किया।