दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदे
जलेसर। फिरोजाबाद मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने आवागमन बंद कर दिया है। इसका विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने दिल्ली में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन सौंपा। वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर से रेल ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू होने पर आवागमन बंद कर दिया है। यहां से सिर्फ दोपहिया वाहनों के गुजरने की व्यवस्था है। इस मार्ग से कोसमा तीर्थ स्थल एवं आरोग्य धाम को रास्ता है। रास्ता बंद होने से कोसमा आने-जाने वालों एवं क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानी हो रही है। किसानों की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इससे लोगों में वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था जल्द होने की आस जगी है।